गाय , गौ माता , तुम्हारा और मेरा प्यार

  कल  मुझे मेसेज  में किसी ने कहा तुम पाकिस्तानी हो गाय को  मारना भी  शुरू कर दो और उसका मॉस खाना भी  शूरू कर दो |
मै बता दू की मै किसी का भी मास नहीं खा सकती , आपकी तरह चिकेन मटन भी नहीं खा सकती क्यों की मै  वेजेटेरियन नहीं बल्कि विगन हू |
आप सिर्फ  गाय को प्यार करते है , मै  सारे जानवरों को प्यार करती हू |
आप गाय  को माँ कहते है ,मै गाय को अपना   सबसे पक्का दोस्त मानती हू |
आपके और मेरे प्यार में फर्क है |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए उसकी पूजा कर फूल, मिठाई ,घास ,फूस सब नदी में बहा देते हो |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए गाय को मारने के शक के बिनाह पर किसी मुसलमान के घर में घूस कर उसका  खून कर देते हो |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए  आपके घर में गाय नहीं बल्कि  विदेशी नस्ल का कुत्ता होता है |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए दूध न देने वाली गाय को बाहर सड़क पर फेक देते है |
आप गाय को धर्म की वजह से प्यार करते हो इसलिए  सिर्फ गाय गाय चिल्लाते रहते है |
मै  भी गाय को प्यार करती हू   मै  गाय को प्यार  धर्म की वजह से नहीं बल्कि उसके गुणों की वजह से करती हू |                                                   
   मै गाय को प्यार करती हू क्यों की  आयुर्वेद में गाय के महत्व की मैंने सालो साल पढाई की है |
मै गाय को प्यार करती हू इसलिए जानती हू की अगर खेतो को बचाना है , जमीन को बचाना है तो  गाय को बचाना है |
और इसलिए आप अपने खेतो बाग़ बगीचों में जब भर भर केमिकल डाल देते हो तब में पंचवटी से अपनी कार में गाय का गोबर और ड्रमो में गोमूत्र लेकर आती हू और उसमे भर भर कर गुड डालती हू | उसका अमृत पानी बनाती हू | उसे बाग़ बगीचे और पेड़ो में छिड़कती हू |  और इसतरह मै  पेड़ो के साथ साथ मिटटी  को भी   मरने  से बचाती हू |
मै गाय को प्यार करती हू इसलिए उसकी पूजा नहीं करती उसकी इज्ज़त करती हू  लोगो  को कहती फिरती हू  एक गाय एक एकर खेत को बचा सकती है | इसलिए  गाय लाओ और जमीन बचाओ |
मै गाय से प्यार करती हू एक हिन्दू होने के नाते नहीं बल्कि एक किसान होने के नाते | क्यों की मै जानती हू गाय नहीं बची तो जमीन नहीं बचेगी | खेत नहीं बचेंगे |
तुम भी  प्यार करते हो और मै भी प्यार करती हू , पर दोनों के प्यार में फर्क है |
बहुत फर्क है |
तुम तुम्हारे प्यार के साथ रह लो और मुझे मेरे प्यार के साथ रहने दो |
#love#cow#farm#logic#hindu


No comments:

Translate

follow me on face book