औरते भी उतना ही हिस्सा है rape culture का |
२) नहा कर एक बार बाथरूम से स्कर्ट पहन कर बाहर जब मै बाहर निकली तो अरविन्द की माँ ने मुझसे कहा था " दादा के सामने ढके पैर आया करो एसे मत बाहर आया करो | मेरी सुन्दर टांगे घर वालो के लिए समस्या का कारण थी |
३)मेरे कपडे पहनने के अंदाज़ को मद्दे नज़र रखते हुए अरविन्द की भाभी ने मुझे केरेक्टरलेस का सर्टिफिकेट भी दे दिया था |
४) मेरी माँ और उनके स्कूल की अन्य शिक्षिका हमेशा जया बच्चन की तारीफ में एक ही बात कहा कराती थी |बाहों वाला बलाऊज और साडी ]लडकियों को रहने की तहजीब तो जया ने सिखाई है |
ये सारी की सारी औरते पूरी तरह मानती है की औरतो के रेप और छेड़खानी के पीछे उनकी पोशाख जिम्मेदार है | रेप कल्चर के लिये सिर्फ पुरुष ही नहीं औरत भी जिम्मेदार होती है क्यों की इन में से एक भी औरत ने अपने लड़को को कोई कायदे कानून नहीं सिखाये |अपने लड़को के साथ कोई रोक टोक नहीं की | ना ही उनके पहरावे पर और ना ही उनके रात बे रात घर आने जाने को लेकर | ना ही उनके विस्की पिने को या ना ही उनके सिगरेट पिने को लेकर इन औरतो को कोई एतराज है |
दहाड़ने वाला शेर या ऑपरेशन वाला शेर |
तक़रीबन दस साल से अपने काम और रिसर्च के सिलसिले से हजारो औरतो से बात कर चुकी हू नसबंदी की | गाँव की औरतो से , दलित औरत से , ब्राह्मण औरत से , शहरी औरत से , पढ़ी लिखी औरत से , अनपढ़ औरत से , आजाद ख्याल की औरत से और गुलामी को स्वीकारने वाली औरत से |
पर बोझे को लेकर सब के सब वही खडे है , एक ही प्लेटफार्म पर |
शिक्षा और डिग्री कोई परिवर्तन नहीं कर पायी औरतो और पुरुषो की विचारधारा में |
१) आज मेरे यहाँ बरतन मांजने नयी आयी रमा से पूछा
,' कितने बच्चे है ?
'दो' उसने जवाब दिया |
अब और बच्चे मत पैदा करना |
वो बोली हा , मै ऑपेरशन करने ही वाली थी पर डोक्टर ने कहा कमजोर हो | शरीर में खून कम है | इसलिए नहीं कर सकते |
' मैंने कहा ,'' तो अपने पति से कहो की ऑपेरशन कर ले |
' छे , छे ' पुरुष भी कभी ऑपेरशन करते है इस चीज का ? उसने मेरी तरफ इस नज़र से देखा जैसे मै शराब पी कर बहकी बहकी बाते कर रही हू |
'क्यों , क्यों नहीं करते , मैंने कहा ?
उन्हें मेहनत का काम करना होता है न इसलिये'
और तुम ? तुम मेहनत का काम नहीं करती क्या ? '
'हा , पर उससे कमजोरी भी आती है न इसलिये ]
' तुम्हारा मतलब है बिस्तर में कमजोरी ? मैंने कहा -" एसा कुछ नहीं है | पर आती भी होगी तो क्या तुम्हे नहीं आयेगी ?
वो कुछ नहीं बोली |


क्या बोलती ? बोलने को था क्या ? बस ढोते जाना है सब कुछ इतना ही वह जानती है | किसी किसी बहाने डाल दिये ढेर सारे बोझे औरतो पर\
पुरुष नसबंदी का इतना छोटा सा ऑपेरशन भी पुरुष नहीं कर सकता , और खुद को शेर कहता फिरता है |
दस साल में मुझे एक भी पुरुष एसा नहीं मिला जिसने पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन किया हो | पढ़े लिखे घरो में भी नहीं |
vasectomy बहुत आसान है जब की tubectomy में औरत की शरीर के अन्दर की fallopian tube को काटना पडता है और ये प्रक्रिया पुरुषो के शरीर पर होने वाली प्रक्रिया से कही ज्यादा कठीन है | कठीन प्रक्रिया आयी औरतो के पास और शेर बना अदद पुरुष | वाह रे वाह |
मेरे घर में भी छूरिया मेरे ही शरीर पर चली है | मेरे भाई ,बहनो के घरो में भी यही हाल है | मेरे माँ की भी tubectomy हुई थी | और मेरी भी |
डिग्रीयो के बावजूद , शिक्षा के बावजूद माँ और इस जनरेशन में कोई फर्क नहीं |
ढूंढ रही हू उस शेर को जिसने अपने पत्नी को कहा हो -'ये ऑपेरशन तुम नहीं मै करूँगा '|
ढूंढ रही हू उस शेर को जो कहे ,' हमारे घर में Tubectomy नहीं Vasectomy होगी|
'सिर्फ दहाड़ने से नहीं ओपरेशन करने से बनते है शेर | '
आप कैसे शेर है ? दहाड़ने वाले या ऑपेरशन करने वाले ?
आप पहले अपने आप को देखिये और फिर देखिये अपने आसपास |
अपने आसपास भी ढूंढिए सच्ची -मुच्ची वाले शेर को | नहीं मिलेगा | मिलेगा तो सिर्फ दहाड़ने वाला शेर |
पर बोझे को लेकर सब के सब वही खडे है , एक ही प्लेटफार्म पर |
शिक्षा और डिग्री कोई परिवर्तन नहीं कर पायी औरतो और पुरुषो की विचारधारा में |
१) आज मेरे यहाँ बरतन मांजने नयी आयी रमा से पूछा
,' कितने बच्चे है ?
'दो' उसने जवाब दिया |
अब और बच्चे मत पैदा करना |
वो बोली हा , मै ऑपेरशन करने ही वाली थी पर डोक्टर ने कहा कमजोर हो | शरीर में खून कम है | इसलिए नहीं कर सकते |
' मैंने कहा ,'' तो अपने पति से कहो की ऑपेरशन कर ले |
' छे , छे ' पुरुष भी कभी ऑपेरशन करते है इस चीज का ? उसने मेरी तरफ इस नज़र से देखा जैसे मै शराब पी कर बहकी बहकी बाते कर रही हू |
'क्यों , क्यों नहीं करते , मैंने कहा ?
उन्हें मेहनत का काम करना होता है न इसलिये'
और तुम ? तुम मेहनत का काम नहीं करती क्या ? '
'हा , पर उससे कमजोरी भी आती है न इसलिये ]
' तुम्हारा मतलब है बिस्तर में कमजोरी ? मैंने कहा -" एसा कुछ नहीं है | पर आती भी होगी तो क्या तुम्हे नहीं आयेगी ?
वो कुछ नहीं बोली |


क्या बोलती ? बोलने को था क्या ? बस ढोते जाना है सब कुछ इतना ही वह जानती है | किसी किसी बहाने डाल दिये ढेर सारे बोझे औरतो पर\
पुरुष नसबंदी का इतना छोटा सा ऑपेरशन भी पुरुष नहीं कर सकता , और खुद को शेर कहता फिरता है |
दस साल में मुझे एक भी पुरुष एसा नहीं मिला जिसने पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन किया हो | पढ़े लिखे घरो में भी नहीं |
vasectomy बहुत आसान है जब की tubectomy में औरत की शरीर के अन्दर की fallopian tube को काटना पडता है और ये प्रक्रिया पुरुषो के शरीर पर होने वाली प्रक्रिया से कही ज्यादा कठीन है | कठीन प्रक्रिया आयी औरतो के पास और शेर बना अदद पुरुष | वाह रे वाह |
मेरे घर में भी छूरिया मेरे ही शरीर पर चली है | मेरे भाई ,बहनो के घरो में भी यही हाल है | मेरे माँ की भी tubectomy हुई थी | और मेरी भी |
डिग्रीयो के बावजूद , शिक्षा के बावजूद माँ और इस जनरेशन में कोई फर्क नहीं |
ढूंढ रही हू उस शेर को जिसने अपने पत्नी को कहा हो -'ये ऑपेरशन तुम नहीं मै करूँगा '|
ढूंढ रही हू उस शेर को जो कहे ,' हमारे घर में Tubectomy नहीं Vasectomy होगी|
'सिर्फ दहाड़ने से नहीं ओपरेशन करने से बनते है शेर | '
आप कैसे शेर है ? दहाड़ने वाले या ऑपेरशन करने वाले ?
आप पहले अपने आप को देखिये और फिर देखिये अपने आसपास |
आदमी के लिये औरत\
हमारा एक दोस्त है | अमित | हम उम्र है | IIT बम्बई से बीटेक , फिर एम् टेक , फिर जर्मनी और दूसरे देश से पी.एच.डी और फिर पोस्ट पी.एच.डी. हासिल कर चूका है |
सिगापोर में क्रायोजेनिक्स डिपार्टमेन्ट में बड़े ओहदे पर काम कर रहा है |
उसक बेटा नमन मुंबई में म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहा है |
एक दिन उसके बेटे नमन का मेरे यहाँ आना हुआ | मैंने सबका हाल हवाल पूछा |
" माँ कैसी है ?"
मेरे साथ है मुंबई में | मै बिजी रहता हू | मेरा ख्याल रखने के लिये वो यही है , मेरे साथ |
"सिंगापूर में अमित अकेला है ? enjoying time with himself ह ?
'अरे नहीं नहीं , आजी है न वहा पर बाबा का ख्याल रखने के लिये |
जब तक माँ यहाँ ,आजी वहा बाबा के पास | good exchange न ? ' उसने कहा |
मैंने कहा " yes , वेरीगुड अर्रेंजमेंट |
one woman allotted to one man for help. व्हाट अ सिस्टम | what a patriarchy ! what a shit !
फिर कुछ दिन बाद अमित के बेटे नमन की शादी में गयी | वंहा सबसे फिर मुलाकात हुई |
अमित की बीवी , नमन की माँ , मेरी दोस्त नमिता से कहा ,' अच्छा है तुम तो यही हो मुंबई में , मुलाकात होती रहेगी |
' अरे नहीं नहीं , नेक्स्ट वीक वापस जा रही हू सिंगापुर |
|
नमन को संभालने वाली आ गयी है अब मै जा रही हू अपने पति को संभालने |
और मुझे लगा IIT जैसी बड़ी डिग्री भी पुरुषो में कोई बदलाव नहीं लाती|
उन्हें संभालने के लिये एक अदद पत्नी की जरूरत होती ही है क्यों की हम बाहर बड़े बड़े काम कर सकते है ,बड़ी बड़ी डिगरिया ले सकते है , देश विदेश घूम सकते है पर घर , रसोई , साफ़ सफाई homemaking जैसे ओछे काम ओछे लोग ही कर सकते है और इसलिए हमें औरत की जरूरत होती है | ओछे इंसान की जरूरत होती है | शादी की जरूरत होती है | एक फ्री का नौकर पाने के लिये | बड़े ओहदे पर काम करने वाला व्यक्ति भी फ्री का नौकर
+पाने के लिये कैसे लालियाता है ये देख कर घिन आती है | शिक्षा व्यवस्था पर घिन आती है |
+पाने के लिये कैसे लालियाता है ये देख कर घिन आती है | शिक्षा व्यवस्था पर घिन आती है |
#IIT#IITMumbaI#Education#Degree#Patriarchy#family#freelabout#madhuchougaonkarsblog#help#LOve
मेरे वाला प्यार या तुम्हारे वाला प्यार नहीं बल्कि अपना वाला प्यार
अपनी बेटी से प्यार करो |
मै पूरी दुनिया को चिल्ला चिल्ला कर कहती हू
अपनी बेटी को प्यार करो |
salaried औरतो से कहती हू अपनी बेटी को प्यार करो |
होम मेकर्स से कहती हू अपनी बेटी से प्यार करो |
गाँव की औरत से कहती हू अपनी बेटी से प्यार करो |
शहर की औरतो से कहती हू अपनी बेटी से प्यार करो |
दुखियारी औरत से कहती हू अपनी बेटी से प्यार करो |
रईस औरत से कहती हू अपनी बेटी से प्यार करो |
प्यार करो पर 'तुम्हारा वाला प्यार' नहीं 'मेरा वाला प्यार |'
तुम्हारा वाला प्यार उसे आसमान से अभी अभी उतर आयी परी समझता है तो मेरा वाला प्यार उसे एक सिर्फ इन्सान देखता है |
-तुम्हारा वाला प्यार उसे चोराहे पर खड़े लड़को को अनदेखा कर जल्दी घर आने को कहता है तो मेरा वाला प्यार उस geographical जगहों को अपने लिये छीन लेने को कहता है |
-
तुम्हारा वाला प्यार उसे अच्छा खाना बनाना सिखाता है तो मेरा वाला प्यार उसे अच्छा खाना खाना सिखाता है |
-तुम्हारा वाला प्यार उसे दूसरो की नजरो के लिये सजना सीखाता है तो मेरा वाला प्यार उसे खुद के लिये सजना सिखाता है |
-
तुम्हारा वाला प्यार उसे अपने शरीर पर शर्म करना सिखाता है तो मेरा वाला प्यार उसे अपने शरीर को प्यार करना सिखाता है |
तुम्हारा वाला प्यार उसे शर्माना सिखाता है तो मेरा वाला प्यार उसे गलत चीजो के खिलाफ रेबेल करना सीखाता है |
-
तुम्हारा वाला प्यार उसे ' हा' कहना सिखाता है तो मेरा प्यार उसे 'ना' कहना सिखाता है |
तुम्हारा वाला प्यार अपनी बेटी को पति की बाहों में देखने को तरसता है तो , मेरा वाला प्यार उसकी खुद की बाहे मजबूत होती देखते हुए सुकून महसूस करता है |
तुम्हारा प्यार उसे घर से दूर नहीं जाने देता मेरा प्यार उसे दिल से दूर नहीं जाने देता |
तुम्हारा प्यार उसे बड़ो का सम्मान करना सिखाता है मेरा प्यार उसे सिर्फ खुद का सम्मान करना सिखाता है ||
तुम्हारा प्यार उसे दूसरो को समझने की नसीहत देता है तो मेरा प्यार उसे सिर्फ खुद को समझने की नसीहत देता है |
तुम्हारा प्यार उसके लिये अमीर लडके के सपने देखता है तो मेरा प्यार वो खुद अमीर होने के सपने देखता है |
तुम्हारा प्यार उससे कहता है औरत माँ बनने के बाद ही पूरी होती है मेरा प्यार उससे कहता है तुम अपने आप में पूरी हो \
तुम्हारा प्यार उसे 'सुपर वुमन ' बनाता है तो मेरा प्यार उसे गलतिया करना सिखाता है |
तुम्हारा प्यार उसे कपडे पहनने की तहजीब सिखाता है तो मेरा प्यार उसे शोषण की परिभाषाए समझाता है |
तुम्हारा प्यार उसे त्याग सिखाता है तो मेरा प्यार उसे बराबरी के लिये लड़ना सिखाता है |
तुम्हारा प्यार उससे कहता है आज का दिन तुम्हारा है ,जी भर कर जी लो | मेरा प्यार उससे कहता है हर पल ,हर दिन तुम्हारा है जी भर कर जियो |
प्यार तो दोनों हो अपने बेटियों से करते है
पर तुम्हारे और मेरे प्यार में फर्क है|
'तुम्हारा वाला' प्यार 'मेरा वाला प्यार 'नहीं है |
और
'मेरा वाला प्यार' ' तुम्हारा वाला प्यार' नहीं है |
तुम्हारे वाले प्यार में बेटी मर रही है तो मेरे वाले प्यार में बेटी बन रही है \
मरने और बनने के बीच है नहीं गज भर का फासला
मै बाहे फैलाए खड़ी हू \
आओ तुम्हारे वाले प्यार को मेरे वाले प्यार में मिलाकर एक हो जाये |
बनने के सिलसिले में मरने के सिलसिले को रोक दे |
'मेरा वाला प्यार' और 'तुम्हारा वाला प्यार 'को बना ले 'अपना वाला प्यार '
मै बाहे फैलाए खडी हू
देखो मेरा वाला प्यार और तुम्हारे वाला प्यार एक हो गया
और
बन गया
'अपनावाला प्यार '
हैप्पी विमेंस डे |
#WOmen#womensday#love
गाय , गौ माता , तुम्हारा और मेरा प्यार
कल मुझे मेसेज में किसी ने कहा तुम पाकिस्तानी हो गाय को मारना भी शुरू कर दो और उसका मॉस खाना भी शूरू कर दो |
मै बता दू की मै किसी का भी मास नहीं खा सकती , आपकी तरह चिकेन मटन भी नहीं खा सकती क्यों की मै वेजेटेरियन नहीं बल्कि विगन हू |
आप सिर्फ गाय को प्यार करते है , मै सारे जानवरों को प्यार करती हू |
आप गाय को माँ कहते है ,मै गाय को अपना सबसे पक्का दोस्त मानती हू |
आपके और मेरे प्यार में फर्क है |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए उसकी पूजा कर फूल, मिठाई ,घास ,फूस सब नदी में बहा देते हो |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए गाय को मारने के शक के बिनाह पर किसी मुसलमान के घर में घूस कर उसका खून कर देते हो |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए आपके घर में गाय नहीं बल्कि विदेशी नस्ल का कुत्ता होता है |
आप गाय को प्यार करते हो इसलिए दूध न देने वाली गाय को बाहर सड़क पर फेक देते है |
आप गाय को धर्म की वजह से प्यार करते हो इसलिए सिर्फ गाय गाय चिल्लाते रहते है |
मै भी गाय को प्यार करती हू मै गाय को प्यार धर्म की वजह से नहीं बल्कि उसके गुणों की वजह से करती हू |
मै गाय को प्यार करती हू क्यों की आयुर्वेद में गाय के महत्व की मैंने सालो साल पढाई की है |
मै गाय को प्यार करती हू इसलिए जानती हू की अगर खेतो को बचाना है , जमीन को बचाना है तो गाय को बचाना है |
और इसलिए आप अपने खेतो बाग़ बगीचों में जब भर भर केमिकल डाल देते हो तब में पंचवटी से अपनी कार में गाय का गोबर और ड्रमो में गोमूत्र लेकर आती हू और उसमे भर भर कर गुड डालती हू | उसका अमृत पानी बनाती हू | उसे बाग़ बगीचे और पेड़ो में छिड़कती हू | और इसतरह मै पेड़ो के साथ साथ मिटटी को भी मरने से बचाती हू |
मै गाय को प्यार करती हू इसलिए उसकी पूजा नहीं करती उसकी इज्ज़त करती हू लोगो को कहती फिरती हू एक गाय एक एकर खेत को बचा सकती है | इसलिए गाय लाओ और जमीन बचाओ |
मै गाय से प्यार करती हू एक हिन्दू होने के नाते नहीं बल्कि एक किसान होने के नाते | क्यों की मै जानती हू गाय नहीं बची तो जमीन नहीं बचेगी | खेत नहीं बचेंगे |
तुम भी प्यार करते हो और मै भी प्यार करती हू , पर दोनों के प्यार में फर्क है |
बहुत फर्क है |
तुम तुम्हारे प्यार के साथ रह लो और मुझे मेरे प्यार के साथ रहने दो |
#love#cow#farm#logic#hindu
मै हटेली देश भक्त हू |
मुझे terrorist कहने वालो को मै ये बता दू की मै hardcore 'देश भक्त ' हू |
मै मोदी भक्त नहीं बल्कि देश भक्त हू |
मुझे अपने देश पर गर्व नहीं बल्कि प्यार है |
मेरे लिये सारे जंहा से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा जैसी स्थिति नहीं है |
मेरा हिन्दुस्ता अभी बहुत पीछे है फिर भी वो मेरा है और मै उससे प्यार करती हू |
मै पाकिस्तान मुर्दाबाद लगाने वाली देश भक्त नहीं हू , मै थोड़ी अलग टाइप की देश भक्त हू |
मै अपना टेक्स समय पर फाइल करती हू | मै रक्त जात पात पर विश्वास नहीं करती इसलिए मै adoptive माँ हू | देश के पेडो को बचाने के लिये दस साल से सौ दत्तक लिये पेड़ो पर जी तोड़ कड़ी धूप में काम कर रही हू | आनंदवल्ली की महिलाओ को न्याय मिले इसलिए पुलीस से संघर्ष कर सरकार की मदद लेने की कोशिश कर रही हू |
मैंने कभी रिश्वत न दी न ली |
मेरे घर में पानी और वेस्ट दोनों रीसायकल होता है |
जात पात को मिटाने की लिये मेरे बच्चे सरनेम नहीं लगाते|
सड़क के भूखे कुत्ते मेरे घर में अड्डा बनाये रखते है |
और तो और मेरे बच्चो की पढाई मराठी माध्यम में हुई और मै अमेरिका जाकर सेटल नहीं हो गयी |
नहीं बनना मुझे एसी देश भक्त जो इंडियन आर्मी के नारे लगाये और सरकारी दफ्तर में जाकर बोले " देख न भाई कुछ लेना देना हो तो | कर देना यार इतना काम |
जो अपनी लड़की को प्रेम विवाह करने से रोके |
देश भक्त जो सडक पर मोदी चिल्लाये और सिग्नल तोड़े और कुरकुरे खाकर प्लास्टिक वही सड़क पर फेक दे | घर आकर अपनी बीवी को पानी का ग्लास देने को कहे और हर आने जाने वाले से पूछे ' क्या जाती है तुम्हारी ?' ब्राह्मण हो या नहीं ?
नहीं बनना मोदी भक्त , नहीं बनन आर्मी भक्त , नहीं बनना अँध भक्त
सिर्फ रहना है देश भक्त |
Subscribe to:
Posts (Atom)