Misogyny--hard to spell ,easy to practice .


कुछ dialogue  हमारे जैसे    so called विचारवंत घरो से ,

बहन -  ' वैसे मै हमेशा ही lucky रही | नौकरी भी जल्दी ही मिली और  ब्रांच भी सबसे नजदीकी  मिली |  और तो और शादी के बाद पहले ही लड़का हो गया | अब कोई    चिंता नहीं |

जीजा    -   ( मेरी बहन की डेलिवरी केसमय मेरी बहन                    से )
              'मै डिलीवरी के समय नहीं आऊंगा |मै अपने दोनों बहनों की डिलीवरी में पहले से  हाजिर था और दोनों को लडकिया हुई |  मै  जहा जाता हू वंहा लडकिया पैदा  हो जाती है | इस समय मै कोई रिस्क नहीं लेना चाहता | लड़का पैदा होने की  खबर सुन कर ही आऊंगा |

माँ   -   'मधु; तू मेरे लिये हमेशा से लकी रही | देख तेरे पीठ पर भाई पैदा हुआ और मुझे      बेटा  मिल गया |

पिता '---  स्त्री का चरित्र और पुरुष का भाग्य ही  जिंदगी तय करता है | ये  work कल्चर                  वगैरह कुछ नहीं होता|

भाई ::     अरे  वो लड़की तो परकटी है ( छोटे बालो वाली है ) लाल लिपस्टिक पोतती  है | एसी लडकिया घर में लाने के काबिल नहीं होती |

जीजा -    'मेरी बहन  पोलिस इन्स्पेच्क्टर है | मुझे बहुत शर्म आती है जब वो पुलिस वर्दी  पहन कर मेरे साथ चलती है | मै  उसके साथ कभी बाहर नहीं जाता |

बहन का दोस्त "  सच बताऊ मुझे बड़ा सुकून मिला दूसरा भी  बेता ही पैदा हुआ |

अरविन्द की माँ  नर्स से , "{दिशा पैदा होने पर ) काहे बात की मिठाई मांग रही हो : बेटी     पैदा हुई है | गमी में  भी कोई मिठाई बांटता है भला |

भाई ---    सक्सेना की बेटी बहुत समझदार है ' सर झुकाकर निकलती है और सर    झुकाकर वापस आती है |

अरविन्द '   क्या स्टैंड लेना मधु | मै समझ सकता हू उन्हें बेटी होने का दुःख हुआ होगा |
सीधा सा मतलब है बेटा होना किस्मत है और बेटी होना बहुत बड़ा रिस्क | गमी |अच्छी लडकिया घर से सीधे कोलेज या   ऑफिस जाती है और सीधे घर आती है | बाकी की दुनिया से उनका कोई सरोकार नहीं |  परकटी और लाल लिपस्टिक पुती लडकिया रांड होती है | उनके साथ  सिर्फ फ्लर्ट किया जाता है  उन्हें  अच्छे घरो से दूर रखा जाता है | औरत का चरित्र ही घर की सफलता है बाकि सब भाड में |
और सेक्सिस्ट वाक्यों में दूसरो के दुखो को समझने की जरूरत है उसका विरोध करने की नहीं |
सर झुका कर शर्म के साथ कह रही हू ये मेरे ही आस पास मेरे ही घरो से निकले वाक्य  है शर्मसार हू दोस्तों | माफ़ी चाहती हू ||

No comments:

Translate

follow me on face book