बनने दो उसे पिंकी -पिकी
दोनों वो और उसका husband अच्छे खासे SUCCESSFUL है | अच्छा पैसा कमाते है | सुख सुविधा की हर चीज है घर में | एक बेटा है करन , छह-सात साल का | अंग्रेजी के बेहतरीन स्कूल में पढ़ता है | दिखने में परिवार काफी प्रोग्रेसिव है | सुमी के साथ दिन भर शॉपिंग के लिए जाना हुआ | घर के साथ क़रन के लिये भी काफी कुछ खरीदना था |'आई मुझे ये ही swimming goggle चाहिये| I want this. I liked it so much "' pink ??? तू boy है बेटा | गर्ल नहीं है| पिंकी पिंकी बनेगा तू ? you are strong baccha | करन पूरे रास्ते रोता रहा , फिर दूसरी जिद |' मुझे वो डॉल चाहिये , बार्बी | करन this is something tooo much| बोला न तू boy है | सुमी का गुस्सा सातवे असमान पर था | पूरे समय उनका communication जज्ब करती रही | करन न कभी कभी अजीब behave करता है , सुमी बोलते जा रही थी | वैसे तो इतनी दादागिरी करता है | कल स्कूल में एक बच्चे को मारा | इतनी मस्ती करता है पर कभी अजीब हो जाता है कैसे समझाऊ इसे ?"क्या हो गया है हमें ? सब कुछ बदल रहा है लेकिन ये जेंडर gap क्यों रिजिड होता जा रहा है ? एक तरफ हम प्रोग्रेसिव और दूसरे तरफ हम इतने रिजिड ? सुमी को इतना अपमान ? लडकियों जैसा सोचे पर अपमानित ? सोचो तो कितना तुछा , कितना नीच समझा जाता होगा बेटी को कि बेटा अगर बेटी जैसा सोचता है तो अपमान ? बेटी बेटे जैसा सोचती है तो गर्व ?बाहर मार पीट को , दादा गिरी को, रोब- दाब को अच्छा कहने से हमारा बेटा अच्छा नहीं बनेगा | अच्छा बेटा बनाने के लिए उसे सॉफ्ट रहना भी सिखाना होगा | strongness बाहरी नहीं होती , इंटरनल ही होती है | अपनो को समझने में , hand होल्डिंग में जो strongness लगतीं है , वो दूसरो को धक्का देने में नहीं |लडकिया यदि डॉल्स से खेलकर अच्छी होममेकर बनती है तो लड़को को भी डॉल से खेलने दो | उसे सुलाने दो | लोरी गाने दो | उसके लिए झूठा ही सही खाना पकाने दो | क्या हम नहीं चाहते हमारे बेटे अच्छे होममेकर बने , क्या हम नहीं चाहते उनके परिवार में रिश्तो की बुनियाद बराबरी पर हो |यदि हा तो खेलने दो उन्हें गुडियों से , पहनने दो उन्हें पिंक और बनने दो उन्हें पिंकी -पिंकी एंड सॉफ्ट | अब यदि घरो को बचा सकती है , रिश्तो को बचा सकती है तो वो है SOFTNESS . BEING STRONG नहीं | कभी नहीं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment