दहाड़ने वाला शेर या ऑपरेशन वाला शेर |

तक़रीबन दस साल से अपने काम और रिसर्च के सिलसिले से हजारो औरतो से बात कर चुकी हू नसबंदी की  |  गाँव की औरतो से , दलित  औरत से , ब्राह्मण औरत से , शहरी औरत से , पढ़ी लिखी औरत से , अनपढ़ औरत से , आजाद ख्याल की औरत से और गुलामी को स्वीकारने वाली औरत से |

पर  बोझे को लेकर सब के सब वही खडे  है , एक ही प्लेटफार्म पर |

शिक्षा और डिग्री कोई परिवर्तन नहीं कर पायी  औरतो  और पुरुषो की विचारधारा में |

१) आज मेरे यहाँ बरतन मांजने   नयी आयी  रमा से पूछा
,' कितने बच्चे है ?
'दो'  उसने जवाब दिया |
अब और बच्चे मत पैदा करना |
वो बोली हा , मै  ऑपेरशन  करने ही वाली थी पर डोक्टर ने कहा कमजोर हो | शरीर में खून कम है | इसलिए नहीं कर सकते |

' मैंने कहा ,'' तो अपने पति से कहो की  ऑपेरशन  कर ले |
' छे , छे ' पुरुष भी कभी ऑपेरशन  करते है इस चीज का ? उसने मेरी तरफ इस नज़र से देखा जैसे मै शराब पी कर बहकी बहकी बाते कर रही हू |
'क्यों , क्यों नहीं करते , मैंने कहा ?
उन्हें  मेहनत का काम करना होता है न इसलिये'
और तुम ? तुम मेहनत का काम नहीं करती क्या ? '
'हा , पर उससे कमजोरी  भी आती है न इसलिये ]
' तुम्हारा मतलब है बिस्तर में कमजोरी  ?  मैंने कहा -" एसा कुछ नहीं है | पर आती भी होगी तो क्या तुम्हे नहीं आयेगी ?

वो कुछ नहीं बोली |



क्या बोलती ?  बोलने को था क्या ?  बस ढोते  जाना है सब कुछ इतना ही वह जानती  है  |  किसी किसी बहाने डाल दिये ढेर सारे बोझे औरतो पर\ 






पुरुष नसबंदी का इतना छोटा सा ऑपेरशन  भी पुरुष नहीं कर सकता , और खुद को शेर कहता फिरता है |

दस साल में मुझे एक भी पुरुष एसा नहीं मिला जिसने पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन किया हो |  पढ़े लिखे घरो में भी नहीं |

vasectomy बहुत आसान  है जब की tubectomy में औरत की  शरीर के अन्दर की fallopian tube को काटना पडता है और ये प्रक्रिया पुरुषो के शरीर पर होने वाली प्रक्रिया से कही ज्यादा कठीन है |   कठीन प्रक्रिया  आयी औरतो के पास और शेर बना अदद पुरुष | वाह रे वाह |
मेरे घर में भी  छूरिया  मेरे ही शरीर पर चली है | मेरे भाई ,बहनो के घरो में भी यही हाल है | मेरे माँ की भी tubectomy  हुई थी | और मेरी भी |
डिग्रीयो के बावजूद , शिक्षा के बावजूद  माँ और  इस जनरेशन में  कोई फर्क नहीं |

ढूंढ रही हू उस शेर को जिसने अपने पत्नी को कहा हो -'ये  ऑपेरशन  तुम नहीं मै करूँगा '|
ढूंढ रही हू उस शेर को जो कहे ,' हमारे घर में Tubectomy नहीं Vasectomy  होगी|

'सिर्फ  दहाड़ने से नहीं ओपरेशन करने से बनते है शेर | '

आप  कैसे शेर है ? दहाड़ने वाले या ऑपेरशन  करने वाले ?

आप  पहले अपने आप को देखिये  और फिर देखिये   अपने आसपास |




अपने आसपास भी  ढूंढिए   सच्ची -मुच्ची वाले शेर को |  नहीं मिलेगा | मिलेगा तो सिर्फ दहाड़ने वाला शेर |


Translate

follow me on face book