मुझे terrorist कहने वालो को मै ये बता दू की मै hardcore 'देश भक्त ' हू |
मै मोदी भक्त नहीं बल्कि देश भक्त हू |
मुझे अपने देश पर गर्व नहीं बल्कि प्यार है |
मेरे लिये सारे जंहा से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा जैसी स्थिति नहीं है |
मेरा हिन्दुस्ता अभी बहुत पीछे है फिर भी वो मेरा है और मै उससे प्यार करती हू |
मै पाकिस्तान मुर्दाबाद लगाने वाली देश भक्त नहीं हू , मै थोड़ी अलग टाइप की देश भक्त हू |
मै अपना टेक्स समय पर फाइल करती हू | मै रक्त जात पात पर विश्वास नहीं करती इसलिए मै adoptive माँ हू | देश के पेडो को बचाने के लिये दस साल से सौ दत्तक लिये पेड़ो पर जी तोड़ कड़ी धूप में काम कर रही हू | आनंदवल्ली की महिलाओ को न्याय मिले इसलिए पुलीस से संघर्ष कर सरकार की मदद लेने की कोशिश कर रही हू |
मैंने कभी रिश्वत न दी न ली |
मेरे घर में पानी और वेस्ट दोनों रीसायकल होता है |
जात पात को मिटाने की लिये मेरे बच्चे सरनेम नहीं लगाते|
सड़क के भूखे कुत्ते मेरे घर में अड्डा बनाये रखते है |
और तो और मेरे बच्चो की पढाई मराठी माध्यम में हुई और मै अमेरिका जाकर सेटल नहीं हो गयी |
नहीं बनना मुझे एसी देश भक्त जो इंडियन आर्मी के नारे लगाये और सरकारी दफ्तर में जाकर बोले " देख न भाई कुछ लेना देना हो तो | कर देना यार इतना काम |
जो अपनी लड़की को प्रेम विवाह करने से रोके |
देश भक्त जो सडक पर मोदी चिल्लाये और सिग्नल तोड़े और कुरकुरे खाकर प्लास्टिक वही सड़क पर फेक दे | घर आकर अपनी बीवी को पानी का ग्लास देने को कहे और हर आने जाने वाले से पूछे ' क्या जाती है तुम्हारी ?' ब्राह्मण हो या नहीं ?
नहीं बनना मोदी भक्त , नहीं बनन आर्मी भक्त , नहीं बनना अँध भक्त
सिर्फ रहना है देश भक्त |